फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: शादी से एक महीने पहले युवक की मौत, नौकरी के लिए जा रहा था हिमाचल

Mon, 21 Jun 2021 03:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

शादी से एक महीने पहले ही युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह नौकरी के लिए बाइक से हिमाचल प्रदेश जा रहा था। 
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जनपद में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में रोडवेज बस की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

  
मुजफ्फरनगर की मदीना कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय आकिल उर्फ गुड्डू पुत्र ताहिर सोमवार सुबह करीब सात बजे अपने घर से हिमाचल प्रदेश में नौकरी पर जाने के लिए बाइक से निकला था। आकिल जैसे ही गागलहेड़ी क्षेत्र में कैलाशपुर पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा और किसी वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश करने लगा तो, सामने से आ रही रोडवेज बस ने उसे टक्कर मार दी। 
     
वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आकिल की बाइक की रोडवेज बस से सामने की टक्कर हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, आकिल के परिजन थाने पहुंचे और बिना किसी कार्रवाई के शव को अपने साथ ले गए। परिजनों ने बताया कि कुछ दिन पहले ही आकिल की सगाई हुई थी और अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें