युवक निजी अस्पताल में था लैब टेक्नीशियन
पुलिस ने मृतकों की पहचान सैम कमनिश (40), निवासी केरल, और आस्था (23), निवासी रसूलपुर पापड़ेकी, के रूप में की है। पुलिस के अनुसार, सैम कमनिश दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में लैब टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी पुष्टि
फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि युवक ने पहले अपनी कलाई की नस काटी और बाद में कमरे की खिड़की से आंशिक रूप से लटककर जान दे दी। वहीं युवती की मौत प्रथम दृष्टया किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से होने की आशंका है। पुलिस ने बताया कि युवती के शरीर पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मौत के कारणों की पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही किया जाएगी।
पुलिस सभी पहलुओं की कर रही जांच
क्षेत्राधिकारी द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा दिखाई दे रहा है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है और रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।