फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कार्तिक ने जीता स्वर्ण पदक, पेरिस ओलंपिक का हिस्सा बनने से चूके

Mon, 01 Jul 2024 06:17 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

पंचकुला में हुई 63वीं राष्ट्रीय अंतर प्रदेशीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के कार्तिक कुमार ने स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
कार्तिक, एथलीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंचकुला में हुई 63वीं राष्ट्रीय अंतर प्रदेशीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर के कार्तिक कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश और जनपद का नाम रोशन किया। लेकिन दूसरी ओर कार्तिक पेरिस ओलंपिक का हिस्सा बनने से रह गए।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी डाॅ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में एक ओर जहां कार्तिक ने स्वर्ण अपने नाम किया, वहीं दूसरी ओर वह ओलंपिक में जाने से चूक भी गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कार्तिक कुमार ने 10 हजार मीटर की दौड़ 29 मिनट 50.11 सेकेंड में पूरी कर पहला स्थान प्राप्त किया। लेकिन दुख की बात यह है कि वह दो मिनट 50.11 सेकेंड के समय से पिछड़कर आगामी 26 जुलाई से शुरू होने वाले 33वें पेरिस ओलंपिक का हिस्सा बनने से रह गया।

पेरिस ओलंपिक में भाग लेने के लिए उन्हें यह दौड़ 27 मिनट में पूरी करनी थी। स्वर्ण पदक जीतने पर जिला ओलंपिक संघ अध्यक्ष संजय गर्ग, खेल अधिकारी अनिमेष सक्सेना, संघ कार्यवाहक अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर, मां शकुंबरी विश्वविद्यालय खेल अधिकारी प्रो. संदीप गुप्ता, उप खेल अधिकारी काशी नरेश यादव आदि ने खुशी व्यक्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें