उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गरुवार दोपहर को तीन दिवसीय दौरे के लिए सहारनपुर जनपद पहुंचीं। उनके काफिले में जिले के तमाम उच्चाधिकारी मौजूद रहे। वहीं राज्यपाल ने सर्किट हाउस पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की।
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गरुवार दोपहर को सहारनपुर जनपद में पहुंचीं। वह जनपद के तीन दिवसीय दौरे पर यहां पहुंची हैं। वह राजकीय वायुयान से सरसावा एयरपोर्ट पर उतरी थीं। इसके बाद सड़क मार्ग से सर्किट हाउस पहुंचीं और अधिकारियों के साथ बैठक शुरू की। इस दौरान जनपद के तमाम उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बृहस्पतिवार दोपहर 1:30 बजे तीन दिवसीय जनपद के दौरे पर पहुंची हैं। सर्किट हाउस पहुंची राज्यपाल आनंदीबेन पटेल का सर्वप्रथम प्रशासनिक अधिकारियों ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इसके पश्चात राज्यपाल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक शुरू की।
बैठक के दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति का उत्थान ही देश और प्रदेश को आगे बढ़ाएगा। इसलिए सभी योजनाओं का लाभ पात्रों तक शत प्रतिशत पहुंचना चाहिए। वहीं राज्यपाल के काफिले और बैठक में जिला अधिकारी व एसएसपी के साथ तमाम उच्च अधिकारी मौजूद रहे।