फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छावनी बनी कचहरी, कड़ी सुरक्षा में कोर्ट पहुंचा गैंगेस्टर नीरज बवाना, 2016 फायरिंग केस में हुई पेशी

Fri, 12 Jun 2026 01:26 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवबंद/सहारनपुर

सार

कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देवबंद न्यायालय में पेश किया गया। वर्ष 2016 के फायरिंग मामले में अदालत में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
आरोपी नीरज बवाना बाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच देवबंद न्यायालय में पेश किया गया। उसकी पेशी को देखते हुए न्यायालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त रही कि पूरा कचहरी परिसर पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया।

विज्ञापन


2016 की फायरिंग घटना से जुड़ा मामला
मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश देवेंद्र नाथ सिंह की अदालत में हुई। यह प्रकरण वर्ष 2016 में देवबंद के चिकित्सक अनुज गोयल पर हुई फायरिंग से संबंधित है। घटना में चिकित्सक के पैर में गोली लगी थी। घटना के बाद दर्ज प्राथमिकी में नीरज बवाना का नाम भी शामिल किया गया था।

यह भी पढ़ें:UP: आयुष मलिक धर्मांतरण प्रकरण में महापंचायत टली, दो हिरासत में, नौ आरोपी अब भी फरार, पुलिस ने तेज की तलाश

विज्ञापन

अदालत में खुद को बताया निर्दोष
सुनवाई के दौरान नीरज बवाना के अधिवक्ता ठाकुर सुरेंद्रपाल सिंह ने अदालत को बताया कि घटना के समय उनका मुवक्किल दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद था। उनका दावा था कि इसी कारण उसे इस मामले में गलत तरीके से नामजद किया गया है। करीब एक घंटे तक चली सुनवाई के दौरान नीरज बवाना ने भी अदालत में अपना पक्ष रखते हुए स्वयं को निर्दोष बताया और कहा कि घटना के समय वह जेल में निरुद्ध था।
विज्ञापन

सुरक्षा घेरे में वापस ले गई पुलिस
सुनवाई पूरी होने के बाद पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच नीरज बवाना को वापस ले जाया। मामले में अगली सुनवाई की तिथि अदालत द्वारा निर्धारित कर दी गई है।

कौन है नीरज बवाना?
नीरज बवाना दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र का चर्चित गैंगस्टर माना जाता है। उसका नाम रंगदारी, हत्या, गैंगवार और संगठित अपराध से जुड़े कई मामलों में सामने आ चुका है। दिल्ली के बवाना क्षेत्र से संबंध होने के कारण वह नीरज बवाना के नाम से पहचाना जाता है। पिछले कई वर्षों से वह विभिन्न आपराधिक मामलों में न्यायिक प्रक्रिया और अदालतों में चल रही सुनवाई के कारण चर्चा में रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें