फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहारनपुर में चार साल की मासूम की तालाब में डूबने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 28 Apr 2022 12:35 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में बुधवार शाम को घर के बाहर खेल रही एक चार वर्षीय बच्ची की तालाब में डूबने से मौत हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही बच्ची का शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन
बच्ची का फाइल फोटो - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में बुधवार शाम चार साल की मासूम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि बच्ची घर के बाहर ही खेल रही थी इसी दौरान नजदीक बने तालाब में जा गिरी और उसकी डूबने से मौत हो गई। वहीं पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अंबेहटा कस्बा निवासी हाजी इरफान की चार साल की बेटी उजरा बुधवार शाम को मकान के बाहर खेल रही थी खेलते हुए अचानक वह तालाब में गिर गई और डूबने से उसकी मौत हो गई।
 

यह भी पढ़ें: यूपी: शामली में पूर्व सभासद के बेटे की गोली मारकर हत्या, थाने से चंद कदम की दूरी पर हुई वारदात

विज्ञापन

 

यह घटना मकान के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। शाम को परिजनों ने बच्चों को तलाश किया तो वह नहीं मिली। देर रात को सीसीटीवी देखा तो बच्ची के तालाब में गिरने का पता चला।

विज्ञापन

 

पुलिस को सूचना देकर रात में ही गोताखोर बुलाकर बच्चे की तलाश शुरू की, मगर रात में बच्ची का शव नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह तलाशने पर बच्ची का शव तालाब से बरामद हो गया। परिजनों ने किसी तरह की कोई कानूनी कार्रवाई कराने से मना कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें