फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आज देवबंद आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, विवाह समारोह में होंगे शामिल

Thu, 02 Nov 2023 12:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज उत्तर प्रदेश के देवबंद पहुंचेंगे। वह यहां पूर्व विधायक माविया अली के बेटे के विवाह समारोह में शामिल होंगे। पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र राणा के बेटे कार्तिकेय राणा के होटल में अखिलेश यादव का स्वागत किया जाएगा।
 
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के 2 नवंबर के देवबंद में आएंगे। पहले उनका कार्यक्रम 30 मिनट रूकने का था, लेकिन कार्यक्रम में संशोधन के बाद अब वह एक घंटा देवबंद में रहेंगे।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे पूर्व विधायक माविया अली के बेटे पालिका सभासद हैदर अली के विवाह समारोह में शिरकत करेंगे। इसके लिए पुलिस प्रशासन की और से समारोह स्थल फिरदौस गार्डन के आसपास सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: पत्नी की बेवफाई: करवा चौथ की शॉपिंग करने आई पति के साथ, चकमा देकर जीजा संग फरार, 16 माह का बेटा भी ले गई
विज्ञापन


आधा घंटा समारोह में रुकने के बाद अखिलेश यादव 1.15 बजे पूर्व मंत्री स्वर्गीय राजेंद्र राणा के पुत्र व देवबंद विधानसभा-05 के प्रभारी कार्तिकेय राणा के अशफाकउल्लाह खां (मजनूवाला ) मार्ग स्थित होटल में पहुंचेंगे। जहां कार्यकर्ताओं द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


होटल में अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं के साथ मिशन 2024 की तैयारियों को लेकर भी चर्चा कर सकते हैं। 1.45 बजे अखिलेश यादव सरसावा एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें