पहाड़ी व मैदानी क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से सहारनपुर में बरसाती नदियों में बाढ़ आ गईं। कलसिया, दबकौरा समेत दर्जनों गांवों की आबादी में गांगरोह नदी का पानी भर गया है। साढ़ौली कदीम में जलभराव से तीन-चार फीट पानी गांव में भरा हुआ है। गांव बाबैल बुजुर्ग में दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर कई फीट पानी बह रहा है, जिससे हाईवे पर छोटे वाहनों का आवागमन बंद है, केवल बड़े वाहन ही आ जा रहे है।
वहीं, अब्दुल्लापुर का संपर्क मार्ग कटाव के चलते ध्वस्त हो गया है। बुबका के पास बुबका-कोठड़ी सड़क मार्ग में कटाव हुआ है। इसी सड़क मार्ग से दयालपुर गांव को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग भी ध्वस्त हुआ है। इस मार्ग पर बनी पुलिया भी टूट गई है। आबादी से लेकर खेत खलिहान तक जलमग्न है।