फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पश्चिमी यूपी में एनकाउंटर का खौफ, मां के साथ थाने पहुंचा बदमाश, अपराध से की तौबा

Fri, 27 May 2022 05:06 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

मां के साथ थाने पहुंचे बदमाश ने अपराध से तौबा कर ली। उसने पुलिस से कहा कि अब कोई अपराध नहीं करूंगा। उसने शांति से जीवन यापन करने का वादा किया है।
विज्ञापन
थाने पहुंचा बदमाश। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहब अब में कोई अपराध नहीं करूंगा और मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करूंगा। यह कहते हुए बदमाश अपनी मां के साथ कोतवाली में सीओ के सामने पेश हुआ और भविष्य में अपराध से तौबा की।

विज्ञापन


सहारनपुर में गंगेाह के गांव बाढ़ी माजरा निवासी बिलाल गुरुवार को अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंचा। उसने हाथ में पोस्टर ले रखा था कि वह अब अपराध की दुनिया से तौबा कर शांति की जिंदगी जीना चाहता है। उसे माफ कर दिया जाए, जिससे वह मेहनत मजदूरी कर जिंदगी जी सके। सीओ चंद्रपाल शर्मा के सामने उसने अपनी बात कही। 

सीओ चंद्रपाल ने शांति पूर्वक जीवन जीने की इच्छा पर उसे शाबासी देते कहा कि वह अपनी मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करे और अपराध की दुनिया से दूर रहे तो पुलिस उसे कुछ नहीं कहेगी। उसके प्रार्थना पत्र को लेकर उन्होंने कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह को दे दिया और उसे घर जाने की छूट दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder का खौफनाक मामला: बड़ी तैयारी में मेरठ पुलिस, जब्त करेगी सनी काकरान और अतुल की संपत्ति

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बिलाल पूर्व में दो बार जेल जा चुका है। उस पर दुष्कर्म सहित एनडीपीएस एक्ट के आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: टूटा गमों का पहाड़, सूनी पड़ीं गलियां और घरों में नहीं जले चूल्हे, अब परिवार में बचे सिर्फ पिता-बेटे

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें