फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के किसानों पर लगाया जमीन कब्जाने का आरोप

विज्ञापन
गंगोह कोतवाली में शिकायत लेकर पहुंचे हरियाणा के किसान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। हरियाणा के किसानों ने यूपी के किसानों पर जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया और पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को हरियाणा के लाडवा निवासी गुरविंद्र कौर के साथ गुरदयाल सिंह, मुख्तियार सिंह, रशपाल, अवतार सिंह कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली प्रभारी को दी तहरीर में कहा स्वर्गीय हरचरण सिंह ने खसरा नंबर 255 ग्राम सैदपुरा पर वर्ष 2018 में स्थगन आदेश ले लिया था। नाई मजरा निवासी कुछ लोग जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। आरोपियों ने खेत से पापुलर के 16 पेड़ भी चोरी से काट लिए हैं। उन्होंने खेत में गेहूं की फसल बो रखी है। आरोप है कि विपक्षी गण ने 28 नवंबर की रात फसल को बहा दिया। इससे उसे एक लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है। इससे पहले भी उनकी ज्वार की फसल को कीट नाशक डाल कर बरबाद कर दिया। विपक्षी उनकी जमीन पर कब्जा करने की धमकी दे रहे हैं।
इसके अलावा दूसरे मामले में करनाल के असंध निवासी गीता रानी भी संजू, सुरेश, सोनू, मीना, सोनिया, मेमा आदि को साथ लेकर कोतवाली पहुंची और तहरीर देकर कहा कि गांव सैदपुरा में उनकी जमीन है जो उन्होंने ठेके पर दे रखी थी। जिस व्यक्ति को ठेके पर दे रखी थी, उसकी मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद कुछ लोगों ने जमीन पर बलपूर्वक कब्जा कर लिया है। इन्होंने उनकी जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी ने जमीन को लेकर कानूनगो को बुलाया है। उन्होंने बताया पुलिस जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें