फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में मुठभेड़, पुलिस और गोकशों में आमने-सामने चली गोली, एक पुलिसकर्मी समेत तीन घायल

Wed, 08 Jun 2022 10:05 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

पुलिस की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान आमने-सामने गोली चली, जिसमें एक पुलिसकर्मी सहित तीन घायल हो गए। 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ में ताल्हापुर के जंगल में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसओजी टीम की गोकशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों तरफ से हुई फायरिंग में दो गोकश और एक पुलिसकर्मी गोली लगने से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने तीन तस्करों को मौके से पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

विज्ञापन


एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि मंगलवार देर रात थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ मनोज चौधरी और एसओजी टीम गांव कुरढीखेड़ा के पास चेकिंग कर रही थी। मुखबिर की ताल्हापुर के जंगल में गोकशी होने की सूचना पर टीम ने बताए गए स्थान की घेराबंदी की तो वहां एक बाग में कुछ लोग गोकशी की तैयारी कर रहे थे। पुलिस को आता देख गोकशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिस पर पुलिस टीम ने जवाबी फायरिंग की। इसमें सलमान पुत्र मखमुल निवासी हुसैन बस्ती थाना मंडी सहारनपुर, हसीन पुत्र शहीद निवासी गंदेवड़ा गोली लगने घायल हो गए। तस्करों की गोली से हेड कांस्टेबल देवेन्द्र कुमार का हाथ जख्मी हो गया। दोनों तस्करों और पुलिसकर्मी को उपचार के लिए फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। मौके से पुलिस ने एक और तस्कर शोयब पुत्र इरफान को भी धर दबोचा, जबकि इनका एक साथी सद्दाम पुत्र रिजवान निवासी शेखुपुर भागने में सफल रहे। 

यह भी पढ़ें: Deoband: मौलाना अरशद मदनी बोले- मुफ्ती वलीउल्लाह की फांसी की सजा के फैसले को हाईकोर्ट में दी जाएगी चुनौती
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि पकड़े तस्करों के पास से दो तमंचे 315 बोर, तीन खोखा व पांच कारतूस के साथ ही दो मोटर साइकिल व एक कार बरामद हुई है। मौके से दो गोवंश को भी सुरक्षित बचा लिया गया। गोकशों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए तस्करों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़े गए सभी तस्करों के खिलाफ अलग-अलग थानों में दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। पकड़े गये तस्करों ने पूर्व में भी एक गोवंश कटान की घटना ताल्हापुर के जंगल में इसी स्थान पर अंजाम देना कबूल किया है।

यह भी पढ़ें: PHOTOS: चंद मिनटों में टूट गईं सांसें, गर्भवती महिला समेत छह जिंदगियां खत्म, खौफनाक मंजर देख कांपी लोगों की रूह

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें