फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जावेद अख्तर के बयान पर भड़के देवबंद के उलमा, बोले- पहले अपना मजहब बताओ, फिर करना बयानबाजी

Wed, 18 Nov 2026 07:09 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: बॉलीवुड के गीतकार जावेद अख्तर ने बयान दिया कि भारत के हर आदमी के खून में राम मौजूद हैं। इस पर देवबंद के कारी इस्हाक गोरा ने विरोध जताया है। उनका कहना है कि किसी एक धार्मिक पहचान को सभी नागरिकों की पहचान बताना उचित नहीं है।
विज्ञापन
मौलाना कारी इस्हाक गोरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गीतकार और लेखक जावेद अख्तर के बयान पर जमीयत दावतुल मुसलीमीन के संरक्षक मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने विरोध जताया है। उन्होंने कहा कि जावेद अख्तर पहले अपना मजहबी रुख स्पष्ट करें, फिर दूसरों के मजहब पर टिप्पणी करें।
विज्ञापन

 
Trending Videos

जावेद अख्तर - फोटो : पीटीआई
मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने बयान दिया कि 'हिंदुस्तान के हर आदमी के खून में राम मौजूद हैं, चाहे उसका कोई भी मजहब हो'। बुधवार को देवबंद के मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने बयान जारी कर कहा कि भारत बहुधार्मिक और बहुसांस्कृतिक देश है, जहां विभिन्न धर्मों और विचारधाराओं के लोग सदियों से साथ रहते आए हैं। प्रत्येक नागरिक को अपनी धार्मिक पहचान और आस्था के साथ जीने का सांविधानिक अधिकार है। ऐसे में किसी एक धार्मिक पहचान को सभी नागरिकों की पहचान के रूप में प्रस्तुत करना उचित नहीं है। 

उन्होंने कहा कि इंसानियत, भाईचारे और आपसी सम्मान की बातें तभी सार्थक हैं, जब दूसरों की धार्मिक मान्यताओं और भावनाओं का भी सम्मान किया जाए। सार्वजनिक जीवन में सक्रिय लोगों को अपने बयानों में संजीदगी और जिम्मेदारी बरतनी चाहिए। 
 
विज्ञापन

मौलाना कारी इस्हाक गोरा ने कहा कि देश की खूबसूरती विविधता, भाईचारे और धार्मिक स्वतंत्रता के सम्मान में है। जावेद अख्तर को हर मुद्दे पर मौकापरस्ती की बयानबाजी बंद करनी चाहिए। दूसरों के मजहब पर टिप्पणी करने से पहले अपना मजहबी रुख स्पष्ट करना चाहिए। बता दें, कि जावेद अख्तर ने फिल्म रामायण के संगीत से जुड़े सवाल पर यह जवाब दिया था।

ये भी देखें...
सहारनपुर: दोस्त ने गले में रस्सी डाली, कमर पर पैर रखकर खींच दी, पुष्पेंद्र हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें