फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस के दावे फेल, इस जिले में बेखौफ हैं अपराधी, लगातार बढ़ रहा क्राइम ग्राफ

Sat, 21 Sep 2019 12:51 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यूपी के बागपत जिले में अपराधी बेखौफ हैं। पिछले 11 दिनों के अंदर तीन लूट की वारदात हो चुकी है। एक के बाद एक हो रही लूट की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। घटना के बाद पुलिस एक या दो दिन तक इधर-उधर दौड़ती है, लेकिन नतीजा सिफर है। 

विज्ञापन


क्राइम कंट्रोल के तमाम दावों के बावजूद जनपद में अपराधों का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। यहां आए दिन लूट की घटनाएं हो रही है। छपरौली क्षेत्र के तुगाना में सिंडिकेट बैंक शाखा में 15 लाख की लूट का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई थी कि खेकड़ा थाना क्षेत्र के फखरपुर गांव के पास बदमाशों ने कंपनी के कर्मचारी से एक लाख की लूट कर दी। लगतार हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत है।

बता दें कि छपरौली थाना क्षेत्र के तुगाना गांव में स्थित सिंडिकेट बैंक शाखा से नौ सितंबर को दिन दहाड़े बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाश 15 लाख रूपये लूट ले गए थे। विरोध करने पर सफाई कर्मचारी को मारपीट कर घायल कर दिया था। मैनेजर हरमिंदर ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस अभी तक घटना का खुलासा नहीं कर पाई। 

यह भी पढ़ें: यूपी: बाइक सवार बदमाशों ने फाइनेंस कर्मी से लूटा एक लाख कैश, गोली मारकर हुए फरार, कर्मचारी गंभीर

कोतवाली क्षेत्र के नैथला गांव के पास महिला सिपाही रेणू से अज्ञात बदमाशों ने दो लाख रूपये, स्कूटी लूट ली थी। विरोध करने पर गोली मारकर घायल कर दिया था। महिला सिपाही शामली जनपद के ताना गांव की रहने वाली है। उसकी शादी लुहारी गांव निवासी अनुज से हुई थी। पति-पत्नी गाजियाबाद जनपद में तैनात है। 

वारदात को संदिग्ध मान रही पुलिस अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है और अब खेकड़ा थाना क्षेत्र के फखरपुर मार्ग पर रेलवे अंडरपास के नजदीक माइक्रो फाइनेस कंपनी लोनी के कर्मचारी मनीष से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने शुक्रवार को दिन दहाड़े एक लाख रूपये लूट लिए। विरोध करने पर गोली मारकर घायल कर दिया। इसके अलावा खेकड़ा के ही परचून सप्लायर ने 80 हजार रुपये लूटने की तहरीर दी है।
विज्ञापन

आमने-सामने: दो साल में अंतर
वर्ष 2018 में घटनाएं   वर्ष 2019 में घटनाएं-  
हत्या- 18 18 हत्या- 42
लूट- 15 लूट- 25
चोरी- 158 चोरी- 180
गोकशी- 9 गोकशी- 10
भ्रष्टाचार- 4 भ्रष्टाचार- तीन
आईटी एक्ट- 18  आईटी एक्ट- 15

सलाखों के पीछे होंगे अपराधी : एसपी
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने प्लान तैयार किया है। थाना प्रभारियों के अलावा सभी सीओ अपने-अपने सर्किल में गश्त करेंगे। लिंक मार्गो पर पुलिस सादे कपड़ों में गश्त करेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें