फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश घायल, दबोचे गए तीन आरोपी, बड़ी वारदात को दिया था अंजाम

Tue, 14 Jun 2022 12:08 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर जनपद के नानौता में पुलिस मुठभेड़ में वैगनआर कार सवार तीन बदमाशों में से दो गोली लगने से घायल हो गए। पकड़े गए तीनों बदमाश आठ जून को प्राइवेट कंपनी के कैशियर के साथ हुई दो लाख 35 हजार रुपये की लूट की घटना में शामिल थे। घायल बदमाशों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि आठ जून को दिशा माइक्रो इंडिया क्रेडिट फाइनेंस कंपनी लिमिटेड में कैशियर के पद पर तैनात विमल कुमार पुत्र पुराण सिंह के साथ दो लाख 35 हजार रुपये की लूट की घटना को उस समय अंजाम दिया था, जब वह पीएनबी पांडुखेडी शाखा में रुपये जमा कराने गया था। 

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात करीब साढ़े नौ बजे वैगनआर कार सवार तीन बदमाशों का पीछा करते हुए दिल्ली यमुनोत्री हाईवे स्थित बाबूपुरा भट्ठे के निकट सोनाअर्जुनपुर मार्ग पर उन्हें घेर लिया। खुद को घिरा देख बदमाशों द्वारा पुलिस पार्टी पर तमंचों से फायर किया गया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो कार से भागते हुए दो बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने तीनों बदमाशों को धर दबोचा। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश प्रवीण उर्फ अनिल पुत्र मेहरचंद निवासी हिरनबाग थाना बाबरी जिला शामली, सिंकू पुत्र परशुराम निवासी धरमपुर थाना खड़कपुर जिला मुंगेर बिहार और राजेश कुमार पुत्र कैलाशदास निवासी जंदा थाना मनार जिला वैशाली बिहार शातिर किस्म के लुटेरे हैं। 

यह भी पढ़ें: PHOTOS: चिकित्सकों के साथ संवाद में बोले उप-मुख्यमंत्री- सेवा भाव से कार्य करें डॉक्टर, कई मुददों पर की चर्चा

इन्होंने थाना रामपुर मनिहारान से दो बाइक व 20 हजार रुपये की लूट की घटना को अंजाम देना भी स्वीकार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर द्वारा बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का नकद इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Saharanpur Violence:  काले झंडे-नीली टोपी वाले युवक पुलिस के टारगेट पर, AIMIM के कार्यकर्ताओं की भी पड़ताल, खंगाली जा रहीं वीडियो

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें