उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सामूहिक दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। खेत में लकड़ियां बीनने गई महिला के साथ गांव के ही एक वृद्ध सहित तीन लोगों ने चाकू से आतंकित कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दुष्कर्म का वीडियो भी बनाया गया। घटना के दस दिन बाद आरोपियों द्वारा वीडियो वायरल करने पर पीड़िता थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आनन-फानन आरोपियों को उनके घर से पकड़कर चालान कर दिया है।