सहारनपुर जनपद के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में पिता द्वारा नाबालिग पुत्री से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पता लगने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं पुलिस ने पीड़िता के बयान कराए हैं।