फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद बोले- खरगे ने कोई गलत बात नहीं कही, भाजपा की भाषा में दिया जवाब

Mon, 26 Oct 2026 09:10 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: सांसद इमरान मसूद ने कहा कि भाजपा के लोग जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बारे में गलत बयानबाजी करते रहे हैं। ऐसे में खरगे ने ठीक किया। वहीं बुलडोजर से खास धर्मस्थलों को निशाना बनाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का बचाव किया है। कहा कि उन्होंने (खरगे) कोई गलत बात नहीं कही, बल्कि भाजपा नेताओं को उनकी ही भाषा में जवाब दिया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

सोमवार को अलीगढ़ के मैरिस रोड स्थित शहनाई गेस्ट हाउस में कांग्रेस के शंखनाद-2027 कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा पर संविधान बदलने और बुलडोजर की आड़ में खास धर्मस्थलों को निशाना बनाने का आरोप लगाया। 
 

मसूद ने कहा कि अमित शाह सहित अन्य भाजपा नेता कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं जैसे जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के बारे में समय-समय पर गलत बयानबाजी करते रहे हैं। भाजपा नेता जिस तरह की भाषा का इस्तेमाल करते हैं, उसी भाषा में जवाब दिया गया है।
 
विज्ञापन

मसूद ने आरोप लगाया कि संविधान बदलने और लोगों का वोट देने का अधिकार छीनने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने और कांग्रेस का झंडा थामकर भाजपा का मुकाबला करने की अपील की। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

ये भी देखें...
अंकित हत्याकांड: पति की मौत के बाद भी करवाचौथ का व्रत रखेंगी सीमा बालियान, सामने आई ये वजह
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें