फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएमओ का फरमान- अगर ये बीमारी किसी को हो गई, तो पूरा परिवार महीनों खाएगा दवा... जानें क्यों भड़के प्रधान

Thu, 02 Jan 2025 06:43 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

जिले में टीबी को लेकर 100 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। इसको लेकर आयोजित कार्यशाला का प्रधानों ने सम्मान न मिलने की बात कहते हुए बहिष्कार कर दिया।
विज्ञापन
टीबी को लेकर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

100 दिवसीय टीबी विशेष अभियान के लिए जनमंच प्रेक्षागृह में कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर, एएनएम, प्रधान और आशा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई। घर में एक व्यक्ति को टीबी है, तो पूरा परिवार दवा खाएगा। सीएमओ और डीटीओ अभियान की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन
Trending Videos

टीबी को लेकर आयोजित कार्यशाला में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला
बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन जिलाधिकारी मनीष बंसल ने किया। उन्होंने कहा कि इस साल देश को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। टीबी के मरीजों को कई योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। सीडीओ सुमित राजेश महाजन ने ग्राम प्रधानों से कहा कि अभियान में विभाग का सहयोग करें। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार व जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि आबादी की लगभग 10 फीसदी में टीबी मरीज खोजे जाएंगे। एएनएम, आशा कार्यकर्ता लोगों से टीबी के लक्षण पूछेगी। स्क्रीनिंग के दौरान यदि किसी व्यक्ति में टीबी के लक्षण मिलते हैं, तो उन्हें नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर भेजा जाएगा। सीएचओ नमूने एकत्र कर सीएचसी-पीएचसी भेजेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि अगर किसी परिवार में एक सदस्य टीबी से पीड़ित है तो उसका पूरे परिवार को दवा खिलाई जाएगी। इस मौके पर एसीएमओ डॉ. पूजा शर्मा, डॉ. कपिल देव, डॉ. कुनाल जैन, डॉ. सुशील गुप्ता, आईएमए अध्यक्ष डॉ. नरेश नौसरान, अनूप खन्ना, खालिद हुसैन, एमपी सिंह चावला आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

सम्मान न किए जाने पर प्रधानों ने किया कार्यशाला का बहिष्कार
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित कार्यशाला में सम्मान न किए जाने पर प्रधानों ने बहिष्कार कर दिया। नवदृष्टि नवयुग ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष संजय वालिया एवं अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष अनुज चौधरी ने सामूहिक रूप से कार्यशाला का बहिष्कार करने की घोषणा की। इस पर प्रधानों ने सहमति जताई। संजय वालिया ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने प्रधानों को अपनी बात नहीं रखने दी। इस दौरान बीना सैनी, राजेश कश्यप, सम्राट, अतुल, तौसीफ, इरशाद, सुभाष चौधरी आदि रहे।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें