सहारनपुर जनपद अंबेहटा कस्बे में 14 दिन पहले जनसेवा केंद्र पर हुई लूट में वांछित चल रहे बदमाश विनेश नागर उर्फ विन्नी ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो अपलोड कर फिर से पुलिस कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए चुनौती दी है। बदमाश ने अपना एनकाउंटर होने की आंशका जताते हुए जल्द ही नकुड़ थाने पहुंच आत्मसमर्पण करने की बात कही है।