फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सीएम योगी आज सहारनपुर में, कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा..., अखिलेश यादव भी आ रहे, ये है वजह

Sun, 07 Dec 2025 01:10 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर रविवार सुबह से ही अधिकारी व्यवस्थ बनाने में जुटे रहे। वहीं सपा नेता व कार्यकर्ता पूर्व सीएम अखिलेश यादव के स्वागत की तैयारी में हैं। अखिलेश शादी समारोह में शामिल होंगे।
विज्ञापन
सहारनपुर में सीएम के आगमन की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के चलते रविवार सुबह से ही पुलिस-प्रशासन तैयारी में जुटा है। मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में शाम चार बजे विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। वहीं पूर्व सीएम सपा मुखिया अखिलेश यादव आज शादी समारोह में शामिल होंगे। 
विज्ञापन

 

सीएम के आने की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला
सीएम के दौरे को लेकर सर्किट हाउस में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी बैठक को लेकर तैयारी कर रहे हैं। सभी विभागीय अधिकारियों ने विभाग में संचालित विकास योजनाओं और उनकी प्रगति रिपोर्ट तैयार की है। इसके साथ ही कानून व्यवस्था को लेकर भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अधिकारियों से फीडबैक लेंगे।
 
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव निजी समारोह में शामिल होने के लिए सहारनपुर आ रहे हैं। वह अंबाला रोड और दिल्ली रोड पर स्थित फार्म हाउस में विवाह समारोह में शामिल होंगे। उनके दौरे के चलते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह है, वे भी उनके स्वागत की पूरी तैयारी में हैं। पार्टी पदाधिकारी उनका स्वागत करने के लिए सरसावा एयरपोर्ट पर मौजूद हैं।

ये भी देखें...
Saharanpur: दुर्गियाना समेत छह ट्रेनें रद्द, शताब्दी एक्सप्रेस तीन घंटे लेट, कोहरा और पुल निर्माण बनी वजह
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें