फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget: यूपी के इस जिले को मिली 67 करोड़ की सौगात,पर्यटन के रूप में होगा सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी का विकास

Thu, 23 Feb 2023 12:38 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

UP Budget 2022-2023 : यूपी के इस जिले को 67 करोड़ रुपये की सौगात मिली है। अब सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी का पर्यटन के रूप में विकास होगा।
विज्ञापन
बजट पेश करते वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना साथ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से पेश किए गए बजट में सहारनपुर जनपद को 67 करोड़ रुपये की सौगात मिली है। इससे जनपद में विकास कार्यों को पंख लगेंगे। सिद्धपीठ मां शांकभरी देवी मंदिर क्षेत्र का पर्यटन स्थल रूप में विकास किया जाएगा। इसके लिए बजट में इस वित्तीय वर्ष में 50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए है। 

विज्ञापन


बेहट तहसील में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए करीब सात करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं जनपद में शहद के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए शहर उत्कृष्टता केंद्र बनाया जाएगा, जिसके लिए बजट में 10 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है।

सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मंदिर श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। यहां पर जनपद के अलावा देश भर से श्रद्धालु मां के दर्शन को आते हैं। मां शाकंभरी देवी मंदिर का विकास योगी सरकार की प्राथमिकता में है। जनपद में विश्वविद्यालय की स्थापना भी मां शाकंभरी के नाम से की है। हर चुनाव की जयघोष भी भाजपा सहारनपुर की करती है। बुधवार को पेश किए गए बजट में मां शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र का विकास पर्यटन स्थल के रूप में करने की घोषणा की है। इसके लिए इस वित्तीय वर्ष में 50 करोड़ रुपये का बजट जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: पिता-पुत्र की मौत से मचा कोहराम, नहीं बचा कोई कमाने वाला, आज जानी थी भतीजे की बरात

मां शाकंभरी देवी मंदिर क्षेत्र के विकास की कार्य योजना काफी समय से बनाई जा रही है। पिलखनी से शाकंभरी तक रेल चलाने की घोषणा भी हो चुकी है। इसकी डीपीआर भी बन चुकी है। बेहट से मां शाकंभरी तक फोर लेन बनाने, शाकंभरी से हरिद्वार से नया ग्रीन एक्सप्रेस-वे बनाने, श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए विश्राम गृह बनाने, भूरादेव से मां शाकंभरी देवी मंदिर तक नदी के ऊपर एलिवेटेड रोड निर्माण, मोबाइल टॉवर की कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने, पथ प्रकाश आदि व्यवस्था योजना में शामिल है।

यह भी पढ़ें: शादी की खुशियों में मातम: पिता-पुत्र की मौत से मचा कोहराम, नहीं बचा कोई कमाने वाला, आज जानी थी भतीजे की बरात

4-जी नेटवर्क की सुविधा उपलब्ध हो
अखिल भारतीय संत संघर्ष समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शंकराचार्य आश्रम प्रभारी भैरवतंत्राचार्य सहजानंद जी महाराज का कहना है कि सिद्धपीठ शांकभरी देवी में बीएसएनएल द्वारा लगाया टॉवर सही काम नहीं करता। श्रद्धालुओं के लिए 4-जी की सुविधा शुरू कराई जाए। सीएम की घोषणा अनुसार 24 घंटे बिजली भी मिलनी चाहिए। पर्यटन स्थल के रूप में सिद्धपीठ का विकास होने से श्रद्धालुओं को सुविधाएं मिलेंगी, जो अच्छी बात है।
विज्ञापन

पहले सड़क फोरलेन बने
मंदिर व्यवस्थापक राणा आतुल्य प्रताप सिंह का कहना है कि सरकार द्वारा सिद्धपीठ तक सड़क फोरलेन बनाने से मेले के दौरान लगने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को जाम से मुक्ति मिलेगी। सबसे पहले इसका निर्माण होना चाहिए। रेल मंत्री द्वारा पिलखनी से सिद्ध पीठ शाकंभरी देवी तक रेलवे निर्माण कराए जाने के बारे में कहा गया था, जिसको जल्दी से जल्दी पूर्ण किया जाए। उससे श्रद्धालुओं को भी भारी लाभ मिलेगा।

यह भी पढ़ें: Meerut: नग्न अवस्था में मिला था गर्भवती का शव, 10 दिन बाद भी न हुई पहचान, किट्टू-शिवांगी का भी नहीं सुराग

स्पोर्ट्स कॉलेज के निर्माण में तेजी आएगी
बेहट तहसील के गांव जाटोवाला में निर्माणाधीन स्पोर्ट्स कॉलेज के लिए बजट में करीब सात करोड़ रुपये दिए जाने की घोषणा हुई है। इस धनराशि से कॉलेज के निर्माण में तेजी आएगी। प्रोजेक्ट मैनेजर राकेश कुमार राजा के अनुसार कॉलेज का निर्माण कार्य दिसंबर 2011 में बसपा शासन काल में शुरू हुआ था। उस समय 15 करोड़ रुपये का बजट जारी हुआ था। बजट नहीं होने से कॉलेज का निर्माण कार्य वर्ष 2015 से 2021 तक बंद रहा। दो साल पहले 2021 में योगी सरकार ने ही 33 करोड़ का बजट जारी किया था। जिसमे हॉस्टल, बाउंड्री वाल, ओवरहेड टैंक का निर्माण कार्य लगभग पूरा है। इसके अलावा मुख्य सड़क से स्पोर्ट्स कॉलेज तक आने वाला रास्ते पर सड़क निर्माण, आवास, बहुउद्देशीय हाल आदि का निर्माण कार्य चल रहा है। मार्च 2024 तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें