फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Budget: टिकैत बोले- सरकार ने देरी से उठाया सराहनीय कदम, पढ़िए पश्चिमी यूपी के किसान नेता क्या बोले...

Thu, 23 Feb 2023 12:35 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

UP Budget 2022-2023 : राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने यह सराहनीय कदम देरी उठाया है। पढ़िए बजट को लेकर पश्चिमी यूपी के किसान नेता क्या बोले हैं।
विज्ञापन
नरेश टिकैत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार 2.0 ने बुधवार को अपनी सरकार का दूसरा बजट पेश किया। बजट का आकार छह लाख 90 हजार दो सौ 42 करोड़ 43 लाख रुपये है। वहीं बजट को लेकर किसान नेताओं ने प्रतिक्रियाएं दीं हैं।

विज्ञापन


भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों को सिंचाई के लिए बिजली के बिल में 100 प्रतिशत छूट देना देर से उठाया गया एक अच्छा कदम है। किसान बेहाल है। गन्ने का दाम न बढ़ाकर प्रदेश सरकार ने किसानों के साथ बड़ा धोखा किया है । निराश्रित पशुओं के कारण किसानों की फसलें बर्बाद हो रही है। निराश्रित पशुओं के हमले से कई किसानों की मौत हुई है। सरकार को चाहिए कि जिन किसानों की मौत हुई है, उनके परिजनों को उचित मुआवजे का प्रावधान किया जाए।  प्रदेश सरकार को आवारा पशुओं के लिए एक दीर्घकालीन नीति बनानी चाहिए।

किसानों और गरीबों का बजट : राजू अहलावत
भाजपा नेता राजू अहलावत ने कहा कि सरकार ने अपने घोषणा पत्र के वायदे के अनुसार किसानों के निजी नलकूप का बिजली का बिल फ्री करके किसानों को बड़ी राहत देकर विपक्ष को बेरोजगार कर दिया है। अन्य पिछड़ा वर्ग की पुत्रियों की शादी का अनुदान के लिए 150 करोड़ रुपये की व्यवस्था, गरीब परिवार को मुफ्त और अन्य परिवारों को 10 किस्तों में बिजली का कनेक्शन देना सराहनीय कदम है।

विज्ञापन

किसानों को मिलेगी राहत, हर समस्या का हो समाधान
किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने कहा कि सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली से किसानों को राहत मिलेगी। सरकार का कदम सही है। किसानों की अन्य समस्याओं का भी प्राथमिकता के आधार पर समाधान होना चाहिए।

आम आदमी के हितों का बजट : शुक्ला
भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि आम आदमी का बजट है। ग्रामीण आवास योजना के लिए बड़ी पहल की गई है। बजट से जिले को भी बड़ा लाभ होगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए भी सरकार ने विशेष ध्यान दिया गया है। प्रदेेश के हर व्यक्ति का ध्यान रखा गया है।

जिले को नहीं मिली हवाई घोषणाओं से लाभ : मलिक
रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक का कहना है कि बजट में युवाओं के रोजगार पर कोई ठोस पहल नहीं की गई है। जिले के लिए किसी बड़ी योजना का एलान नहीं हुआ। भाजपा सरकार की घोषणाएं पहले भी हवाई साबित होती रही है।

युवाओं के साथ छलावा है बजट : त्यागी
सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी का कहना है कि किसानों के साथ फिर धोखा किया गया है। युवाओं के साथ छलावा किया गया है। पिछले बजट में जो एलान किए थे, वही दोहराए गए हैं। सरकार लोगों को राहत देने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन

विपक्ष बोला, झूठे दावे और वादे, भाजपा ने बताया जन कल्याणकारी बजट

सहारनपुर जनपद में विपक्ष ने प्रदेश सरकार के बजट में झूठे दावे और वादे करने का आरोप लगाया और कहा कि बजट में आम आदमी का ध्यान नहीं रखा गया। भाजपा ने बजट को जन कल्याणकारी बताया है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी मुजफ्फर अली ने कहा कि भाजपा सरकार झूठ बोलने काम करती है। बजट में भी झूठे दावे और वायदे किए गए हैं। किसान, गरीब, युवाओं और महंगाई की ओर ध्यान नहीं दिया गया है। भाजपा सरकारें सिर्फ जुमेलबाजी करती हैं। यह बजट बेहद निंदा जनक है।

बसपा जिलाध्यक्ष जनेश्वर प्रसाद ने कहा कि केंद्र की तरह ही प्रदेश की भाजपा सरकार ने भी जनता के साथ धोखा किया है। भाजपा ने चुनावी बजट जारी किया है, जो दावे किए गए हैं, इनमें कोई भी पूरा नहीं होने वाला है। पूर्व भी भाजपा सरकारें ऐसे वादे करतीं आईं, जो आज तक पूरे नहीं हुए हैं।

सपा जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद का कहना है कि बजट में बेरोजगारी को खत्म करने की ओर ध्यान नहीं दिया गया। किसानों का गन्ना मूल्य भी नहीं बढ़ाया गया है। महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है। यह बजट सिर्फ पूंजपतियों को लाभ पहुंचाने वाला है।

भाजपा जिलाध्यक्ष डा. महेंद्र सैनी का कहना है कि सरकार ने जन कल्याणकारी बजट जारी किया है। बजट में किसान, गरीब, मजदूर, महिलाओं, युवाओं और व्यापारियों सहित हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। यह बजट प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें