भाजपा नेता ने घर के भीतर ही इस वारदात को अंजाम दिया। बताया गया कि चारों के सिर में गोली मारी गई है। हालांकि आरोपी भाजपा नेता को पुलिस ने माैके से ही गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी जानकारी मिली है कि भाजपा नेता कुछ दिनों से मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं चल रहा था। उसके पास लाइसेंसी पिस्टल बताई गई है जिससे उसने पत्नी और बच्चाें को गोली मारी है। सभी का अस्पताल ले जाया गया। पुलिस आरोपी को थाने ले गई है। माैके पर जांच पड़ताल की जा रही है।
घायल बेटे शिवांश, देवांश और बेटी श्रद्धा की अस्पताल में माैत हो गई है जबकि पत्नी अस्पताल में जिंदगी और माैत से जूझ रही है। बताया गया कि भाजपा नेता के मानसिक रोग का उपचार करा रहा है। उसकी दवाई चल रही थी।