सहारनपुर जिले में बायोगैस और सीएनजी बनाए जाने की रूपरेेखा तैयार कर ली गई है। गोबर धन योजना के तहत हुए सर्वे में जिला पंचायतराज विभाग ने रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव चकदेवली और मुजफ्फराबाद ब्लॉक के गांव कलसिया में भूमि चिह्नित कर ली है, जिस पर जल्द कार्य शुरू कराए जाने का खाका तैयार किया गया।
दरअसल, गोबर धन योजना के तहत जनपद के सभी 11 ब्लॉक में प्लांट लगाए जाने हैं। इसके तहत गोबर को उपयोगी बनाते हुए बायोगैस बनाई जाएगी। इसके साथ बायोगैस को सीएनजी में बदलने को लेकर भी काम होगा। सर्व प्रथम पायलट प्रोजेक्ट के तहत इन गो-आश्रय स्थल में प्लांट लगाए जाने है।
इसके लिए स्वच्छ भारत मिशन के तहत 50 लाख का बजट भी जारी हुआ है। गांव चकदेवली में गो आश्रय स्थल और कलसिया में ग्राम समाज की भूमि पर प्लांट लगाया जाएगा। इसको लेकर विभाग का सर्वे पूरा हो चुका है। अगले माह इस पर काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें : मेरठ: स्क्रैप व्यापारी का घर में मिला शव, बदबू आने पर पड़ोसियों ने आगरा में परिजनों को दी खबर