फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: भीम आर्मी कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर करेंगे आंदोलन, हमले की CBI जांच और चंद्रशेखर को जेड प्लस सुरक्षा मांगी

Mon, 10 Jul 2023 08:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

भीम आर्मी संस्थापक चंद्रशेखर पर हमले के मामले में भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ताओं ने सीबीआई जांच की मांग की है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि चंद्रशेखर को जेड प्लस सुरक्षा दी जानी चाहिए। वहीं 21 जुलाई को दिल्ली में जंतर मंतर पर आंदोलन करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amr ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर पर हुए हमले की सीबीआई जांच और उन्हें जेड प्लस सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। ऐसा न होने पर 21 जुलाई को जंतर-मंतर पर आंदोलन करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन


सोमवार को जारी बयान में विनय रतन ने कहा कि 28 जून को देवबंद में एक ही जाति के चार युवकों ने चंद्रशेखर पर जानलेवा हमला किया था। उनकी कार पर गोलियां चलाई थी। एक गोली चंद्रशेखर को पेट को छूकर निकल गई थी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। चंद्रशेखर पर हमला एक साजिश के तहत किया गया है। इसमें अन्य लोगों का भी हाथ हो सकता है।

चंद्रशेखर पर पहले भी सोशल मीडिया पर कई बार से जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। गिरफ्तार हुए आरोपियों ने भी स्वीकार किया था कि वह चंद्रशेखर की हत्या करने आए थे। इसके हमले के पीछे कौन मास्टरमाइंड है। इसलिए प्रकरण की सीबीआई जांच कराई जाए।
विज्ञापन


कई बार पदाधिकारी आसपा राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर को जेड प्लस सुरक्षा दिए जाने की मांग कर चुके हैं। कई प्रदेशों से सरकार को ज्ञापन भेजा जा चुका है। इस संबंध में गृहमंत्री से मिलकर भी ज्ञापन दिया गया, लेकिन ऐसा लगता है कि सरकार किसी अप्रिय घटना का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर भीम आर्मी व आसपा कार्यकर्ता 21 जुलाई को जंतर-मंतर पर आंदोलन करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें