फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बम डिस्पोजल यूनिट में तैनात सेना के जवान का निधन...शाम तक पहुंचेगा सहारनपुर के जांबाज बेटे का पार्थिव शरीर

Fri, 07 Feb 2025 12:04 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

गांव गंझेडी निवासी फरमान त्यागी (31) की ड्यूटी बाराबंकी में थी। बृहस्पतिवार को उनकी ड्यूटी छावनी गेट पर थी। सेना का एक ट्रक बाहर से आया था। फरमान गेट खोल रहे थे, अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए और फरमान को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
फरमान त्यागी की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गांव गंझेड़ी निवासी सेना के जवान फरमान त्यागी का ड्यूटी के दौरान हादसे में निधन हो गया। फरमान बम डिस्पोजल यूनिट में तैनात थे और बेहद जांबाज थे। आज शाम तक तक उनका पार्थिव शरीर सहारनपुर पहुंचेगा। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

नागल थाना क्षेत्र के गांव गंझेडी निवासी सेना के जवान फरमान त्यागी (31) का ड्यूटी के दौरान बाराबंकी में हादसे में निधन हो गया। फरमान बम डिस्पोजल यूनिट बाराबंकी में तैनात थे। बृहस्पतिवार को उनकी ड्यूटी छावनी गेट पर थी। दोपहर के वक्त सेना का एक ट्रक बाहर से आया था। फरमान जिस वक्त गेट खोल रहे थे, अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। ट्रक ने फरमान को टक्कर मार दी। हादसे में उनका निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर शाम तक गांव में पहुंचेगा, जहां उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी। परिजन पथराई आंखों से उनके पार्थिव शरीर का इंतजार कर रहे हैं। फरमान की चार साल पहले शादी हुई थी। उनके दो साल की बेटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें