फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मारा गया एक और पति, सहारनपुर में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की हत्या, चार बच्चों की दुहाई देता रहा मंटू

Fri, 16 Jan 2026 06:27 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News:  गांव शिमलाना में 23 अगस्त को मंटू की चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। पुलिस ने प्रेमी सौरभ को पहले ही जेल भेज दिया था। शुक्रवार को आरोपी पत्नी पूजा को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। मंटू और सौरभ दोनों दोस्त थे और घर आना-जाना था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़गांव स्थित शिमलाना गांव में पांच माह पहले हुई मंटू की हत्या का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्याकांड को मंटू की पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने पत्नी को गिरफ्तार कर मामले का पटापेक्ष किया। जबकि महिला का प्रेमी सौरभ पहले ही जेल जा चुका है।
विज्ञापन

 

गांव शिमलाना में 23 अगस्त की रात मंटू की घर के बाहर ही चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। मंटू के भाई संदीप ने मंटू के दोस्त सौरभ, उसके पिता मुकेश व चाचा संजीव के खिलाफ हत्या का आरोप लगाकर केस दर्ज कराया था। दो दिन बाद ही पुलिस ने हत्यारोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुकेश और संजीव के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला है।
 

चार बच्चों की दुहाई देता था मंटू, फिर भी नहीं हुई प्रेमी से अलग
जांच के दौरान मंटू हत्याकांड में उसकी पत्नी पूजा की भूमिका सामने आई। तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी, लेकिन कोई पता नहीं चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर पूजा ने सारी बात उगल दी। थाना प्रभारी के अनुसार, पूजा ने बताया कि उसका पति शराब पीकर आए दिन उसके मारपीट करता था। 
विज्ञापन

मंटू व हत्यारोपी सौरभ मिलकर टेंट का काम करते थे। इसलिए सौरभ का उसके घर आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान उसकी सौरभ के साथ फोन पर बात होती रहती थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। इसकी जानकारी पति को भी लग गई थी। पूजा और मंटू के चार बच्चे हैं। मंटू ने उसे कई बार बच्चों का भी हवाला दिया, लेकिन वह सौरभ से दूर नहीं हुई। इसके बाद पूजा ने सौरभ के साथ मिलकर मंटू की हत्या की योजना बनाई। सौरभ ने ही मंटू पर चाकू से हमला किया था। पुलिस ने बताया कि मंटू हत्याकांड में दर्ज केस में उसकी पत्नी पूजा को भी शामिल करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 

ये भी देखें...
मां और दो बच्चों की मौत: गांव में बेसुध मिली मनीता और दोनों बच्चे, अस्पताल में एक-एक कर आई तीनों की मौत की खबर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें