वहीं, मामला बढ़ने पर रोशन ने समय सिंह के सिर पर बसौली से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। सुबह करीब 11 बजे समय सिंह का पौत्र आकाश घर पर आया तो उसने अपने बाबा को चारपाई पर मृत पड़े पाया। समय सिंह के चेहरे पर चोट के निशान थे और चेहरा खून से लथपथ था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
हत्याकांड की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा, पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन, सीओ नकुड़ नीरज सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल और शव की जांच पड़ताल के बाद पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। इसके बाद पुलिस ने रोशन सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामले का खुलासा हो गया।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: मच्छर के विवाद में आपा खो बैठा भजीता, चाचा को दी ऐसी दर्दनाक मौत, परिवार में मच गई चीख-पुकार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी रोशन सिंह मृतक समय सिंह का पुराना साथी है। शराब पीने के दौरान हुई कहासुनी में उसने बसौली मारकर समय सिंह की हत्या की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।