फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: कड़ी सुरक्षा के बीच मनाई जा रही है महाराणा प्रताप जयंती, चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात

Tue, 09 May 2023 12:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

महाराणा प्रताप की जयंती पर मंगलवार को सहारनपुर में कस्बे में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने माल्यार्पण किया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर शहर भर में पुलिस फोर्स तैनात किया गया।
विज्ञापन
महाराणा प्रताप जयंती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र में महाराणा प्रताप की जयंती धूमधाम से मनाई गई। बड़गांव में क्षत्रिय समाज के संगठनों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हलवे का प्रसाद वितरण किया। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। इसी के साथ कई गांव में नव युवकों ने हवन यज्ञ कर महाराणा प्रताप को याद किया।

विज्ञापन


मंगलवार को महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर कस्बे में स्थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर क्षत्रिय समाज के लोगों ने सुबह ही प्रतिमा को दूध से नहलाकर साज सज्जा के बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

सुबह ही क्षत्रिय महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष नाथी सिंह पुंडीर ने ग्राम प्रधान शिवकुमार राणा, पूर्व प्रधान कालूराम अन्य साथियों सहित रामपुर तिराहा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा बाद में हलवे के प्रसाद वितरण किया। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह राणा ने भी साथियों के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
 
यह भी पढ़ें: UP: चार साल से पुलिस को चकमा दे रहा माफिया 'बद्दो', होटल में पुलिस वालों को पार्टी देकर कस्टडी से हुआ था फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला
उधर, एमपीएम इंटर तथा डिग्री कॉलेज शिमलाना में लगी महाराणा प्रताप की प्रतिमाओं पर कॉलेज अध्यक्ष मांगेराम, कार्यवाहक प्रधानाचार्य दुष्यंत सिंह, सचिव बागेश सिंह ग्राम प्रधान सतीश उर्फ काका, महेशपुर राणा ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इससे पूर्व एमपीएम इंटर कॉलेज शिमलाना में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
 मिर्जापुर गांव में स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर ग्रामीणों व नव युवकों ने माल्यार्पण किया।

माल्यार्पण के दौरान कस्बे में आरएएफ, आरआरएफ के जवान तैनात रहे। एसड़ीएम संगीता राघव , सीओ देवबंद रामकरन,बड़गांव प्रभारी निरीक्षक योगेश शर्मा,नागल प्रभारी निरीक्षक प्रवेश कुमार नानौता व तीतरों गंगोह प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस फोर्स के साथ प्रतिमा के इर्द गिर्द मौजूद रहे। इस मौके पर प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना से निबटने के लिए फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर बुला रखी थी। 
 
यहां की गई फोर्स तैनात
बड़गांव, शिमलाना, मिर्जापुर, अंबेहटाचांद, रामनगर सहित बड़गांव- मल्हीपुर मार्ग पर जगह जगह भारी फोर्स को लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें