फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सहारनपुर में विवाहित प्रेमिका और प्रेमी ने खाया जहर, खेत में पड़े मिले शव; शादी के पहले से थे प्रेम संबंध

Sun, 21 Jun 2026 01:59 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर

सार

Saharanpur News: सहारनपुर के गांव मड़की में काजल का प्रेम संबंध अंकुश से था। मगर परिजनों ने उसकी शादी सुन्दलहेड़ी के राजू से करा दी थी। शादी के बाद भी दोनों बीच संबंध बना रहा, जिसका पति विरोध कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर खड़े परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में रविवार को एक विवाहिता और युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी। दोनों के शव गांव से थोड़ी दूर खेत में मिले हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शरू कर दी है। 
विज्ञापन


नागल थाना क्षेत्र के मड़की गांव निवासी नरेंद्र ने अपनी साली की बेटी काजल को गोद लिया था। करीब एक वर्ष पूर्व काजल की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के सुंदलहेड़ी गांव निवासी राजू के साथ की थी। बताया गया है कि शादी के पहले से काजल के अपने रिश्तेदारी में लगने वाले युवक अंकुश से प्रेम संबंध थे। शादी के बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी था।
 

परिजनों के मुताबिक, कुछ दिन पहले काजल के पति ने दोनों को साथ देख लिया था। इसके बाद काजल को मायके भेज दिया गया था, जहां वह पिछले करीब 10 दिन से रह रही थी। शनिवार को वह अचानक घर से गायब हो गई। उस समय उसके अभिभावक मजदूरी पर गए हुए थे। शाम को घर लौटने पर काजल के नहीं मिलने से परिजन चिंतित हो गए और उसकी तलाश शुरू की। 
 

नरेंद्र ने नागल थाने पहुंचकर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। परिजनों का आरोप है कि तत्काल मुकदमा दर्ज करने के बजाय उन्हें कुछ समय इंतजार करने की सलाह दी गई। इसी दौरान रविवार को ग्रामीणों ने गांव के बाहर स्थित एक खेत में युवक और युवती के शव पड़े होने की सूचना दी। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने उनकी पहचान काजल और अंकुश के रूप में की। 
 
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चल सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। सीओ द्वितीय मनोज कुमार यादव ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। मामले की जांच की जा रही है। 

ये भी देखें...
रेलवे: धूम्रपान करने पर अब 2000 जुर्माना, बिना टिकट पकड़े गए तो इतनी वसूली, जानें क्या-क्या नियम बदले
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें