कंपनी प्लांट पर नारेबाजी करते भाकियू तोमर के कार्यकर्ता
- फोटो : SAHARANPUR
नागल (सहारनपुर)। मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन तोमर ने रेलवे डीएफसी कॉरिडोर परियोजना के अंतर्गत निर्माण सामग्री उपलब्ध करा रही ग्लोबल कंपनी के प्लांट पर यूनियन का झंडा लगाते हुए कार्य बंद करा दिया।
इस दौरान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष चौधरी विरेंद्र सिंह ने कहा कि पिछली पांच जनवरी से संगठन कार्यकर्ता किसानों की समस्याओं को लेकर मीरपुर रेलवे फाटक पर धरने पर बैठे हैं, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी किसानों को डराने का काम कर रहे हैं। अधिकारी उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए गंभीर नहीं है। कहा कि किसानों को चाहे 10 साल भी धरने पर बैठना पड़े लेकिन जब तक समस्या का निस्तारण नहीं होता, किसान पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि यदि अधिकारियों ने अपना रवैया नहीं बदला तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस मौके पर राव अशफाक, सुखबीर सिंह, संदीप सैनी, निखिल त्यागी, अनिल कुमार, मुकेश सैनी, अर्जुन वालिया, वंश वालिया आदि उपस्थित रहे। संवाद