फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर, युवक की मौत

Wed, 23 Sep 2026 01:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव। गांव खुदाबख्शपुर माजरा मोड़ पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार युवक गांव बडूली निवासी कुलदीप (36) गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन



गांव बडूली निवासी कुलदीप सोमवार को अपने साथी नेत्रपाल, काला, कल्लू और बीजन के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर कस्बा बड़गांव से घर लौट रहा था। ई-रिक्शा जब खुदाबख्शपुर मोड़ के पास पहुंची तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही कुलदीप सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने देवबंद रेफर कर दिया। हायर सेंटर पहुंचते ही चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपनी सुपुर्दगी में लेकर अग्रिम कार्रवाई के लिए भेजा। कुलदीप की तीन छोटी बेटियां हैं। कुलदीप के भाई अंशुल ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। सीओ देवबंद अमित सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें