फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शिवालिक पहाड़ी पर पेड़ से लटका मिला अज्ञात शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी क्षेत्र की एक पहाड़ी पर अज्ञात व्यक्ति का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव चार से पांच दिन पुराना था। उसमें से दुर्गंध उठ रही थी। पुलिस ने शव की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


शव जिला पंचायत के गेस्ट हाउस के पीछे स्थित शिवालिक पहाड़ी पर पेड़ से लटका था। शाम के वक्त कुछ लोग पहाड़ी की ओर गए तब उन्हें शव दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को खबर की गई। शव की सूचना पर मौके पर काफी लोग जुट गए लेकिन कोई भी शव को पहचान नहीं सका। उसकी जेब से कोई सामान भी नहीं मिला है। मृतक की उम्र 25 से 30 साल के बीच रही होगी।
उधर, सीओ बेहट एसएन वैभव पांडे ने बताया कि फिलहाल मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच में जुटी है। शव को मोर्चरी भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें