मल्हीपुर रोड स्थित भरत विहार कॉलोनी में बिना टाइल लगाए छोड़ गई सड़क
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मल्हीपुर रोड स्थित भरत विहार कॉलोनी में हाल ही में बनाई गई सड़क में नगर निगम की ओर से अनियमितता बरती गई हैं। नाली के दोनों तरफ ईंटें लगाए जाने के बजाय टाइलों को ही तिरछा कर दिया है, जो लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। ऐसे में 30 फिट में 10 फिट की सड़क लोगों के किसी काम की नहीं रही। इसके साथ ही काम को अधर में छोड़ दिया गया। क्षेत्रवासियों ने मामले में नगर निगम के अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।
महानगर के मल्हीपुर रोड स्थित भरत विहार कॉलोनी में 30 फिट चौड़ी सीसी सड़क बनाई गई हैं। क्षेत्रवासी सलील कुमार शर्मा और सुरेश वर्मा का कहना है कि ठेकेदार ने सड़क निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती है। सड़क के दोनों तरफ करीब पांच से छह फिट में टाइल्स बिछाई गई हैं, लेकिन ठेकेदार ने दोनों तरफ की नालियों पर दोनों तरफ की पांच से छह फिट में बिछी टाइल्स को तिरछा कर दिया है। ऐसे में दोनों तरफ की सड़क कॉलोनीवासियों के किसी काम की नहीं रही। न ही यहां पर लोग वाहन खड़ा कर सकते और ही कुर्सी डालकर बैठ सकते हैं। शारदा त्यागी और अमित वर्मा का कहना है कि काम भी अधूरा ही छोड़ दिया गया है। पूरी गली में दोनों तरफ टाइल्स भी नहीं बिछाई गई हैं। आधी गली में टाइल्स बिछाकर कार्य को पूरा कर दिया गया है, जो लोगों के लिए मुसीबत बना है। उनका आरोप है कि ठेकेदार ने इस निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती है और मानकों के अनुरूप कार्य किया है। क्षेत्रवासियों की मांग है कि लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार और नगर निगम के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
मौके पर जांच कराई जाएगी। मानकों के विपरीत अगर कार्य हुआ मिला तो कार्रवाई की जाएगी। लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार का भुगतान भी रोका जाएगा। - कैलाश सिंह, मुख्य अभियंता निर्माण, नगर निगम सहारनपुर
भरत विहार कॉलोनी में नाली पर ईंटे लगाए जाने बजाए तिरछी कर लगाई गई टाइल- फोटो : SAHARANPUR
सलील कुमार शर्मा- फोटो : SAHARANPUR
शारदा त्यागी- फोटो : SAHARANPUR
सुरेश वर्मा- फोटो : SAHARANPUR
अमित वर्मा- फोटो : SAHARANPUR