फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: 16 अप्रैल और चार मई से होंगी स्नातक और स्नातकोत्तर की परीक्षाएं

Wed, 15 Apr 2026 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय की स्नातक, स्नातकोत्तर और व्यवसायिक पाठ्यक्रमों की सत्र 2025-26 की सम-सेमेस्टर परीक्षाएं 16 अप्रैल से, जबकि स्नातक और स्नातकोत्तर दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं चार मई से होंगी।
विज्ञापन

चौथे, छठवें, आठवें और दसवें सेमेस्टर की सम-सेमेस्टर परीक्षाओं में तीनों जनपदों के हजारों विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा के फॉर्म भरने की प्रक्रिया 31 मार्च से शुरू हुई थी। पहले अंतिम तिथि चार अप्रैल निर्धारित की गई थी, लेकिन अंतिम तिथि तक बड़ी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म नहीं भर सके। ऐसे में तिथि को बढ़ाकर नौ अप्रैल और विलंब शुल्क के साथ 11 अप्रैल किया गया। फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद अब विश्वविद्यालय परीक्षा की तैयारी में जुटा है।
उधर, स्नातक और स्नातकोत्तर दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं चार मई से होंगी। संबंधित विद्यार्थी समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। द्वितीय सेमेस्टर के परीक्षा फॉर्म पूरित करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल है। संबंधित महाविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने स्तर से संबंधित विद्यार्थियों को सूचना देकर परीक्षा फॉर्म भरवाएं, जिससे परीक्षा निर्धारित तिथि से शुरू कराई जा सके।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी परीक्षाएं

सम-सेमेस्टर परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विश्वविद्यालय ने सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने के निर्देश दिए
हैं। प्रत्येक कक्ष के सीसीटीवी चालू अवस्था में रखने को कहा गया है, साथ ही गर्मी को देखते हुए केंद्रों पर पेयजल व्यवस्था व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से चहारदीवारी और गेट आदि होने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें