फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कें समृद्धि लाएंगी, महापुरुषों का सम्मान भी हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री

Wed, 15 Apr 2026 01:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहारीगढ़/सहारनपुर। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के लोकार्पण पर आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कॉरिडोर प्रदेश में नई उम्मीदों का सेतु बनेगा, जिससे पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदल जाएगी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से रोजगार के अवसर खुलेंगे। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विकास और सामाजिक न्याय को एक साथ आगे बढ़ाने का भी संदेश दिया। घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में बाबा साहब समेत महापुरुषों की प्रतिमाएं अब बिना छत के नहीं रहेंगी। उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रदेश सरकार छत और चहारदीवारी के निर्माण के लिए बजट जारी करेगी।
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे के प्रधानमंत्री द्वारा लोकार्पण के बाद गणेशपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज सामाजिक न्याय को जमीन पर उतारने वाले बाबा साहब की जयंती है। बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से सभी जाति वर्ग और संप्रदाय के लोगों को एक समान अधिकार देकर स्वतंत्र भारत की नींव रखी थी। प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उनकी सरकार ने तय किया है कि बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर, महर्षि वाल्मीकि, संत रविदास और सामाजिक न्याय के अन्य महापुरुषों की प्रतिमाओं को छत उपलब्ध कराने का काम करेगी। यह सम्मान आने वाली पीढि़यों को एकसूत्र में जोड़कर प्रधानमंत्री के एक भारत श्रेष्ठ भारत के विजन को आगे बढ़ाता है।
उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश सुशासन, रोजगार, सुरक्षा और निवेश का केंंद्र बनकर उभरा है। डबल इंजन की सरकार उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली में दिखाई दे रही है। कहा कि सहारनपुर में काष्ठ कला, गुड की मिठास, किसानों के उत्पाद तथा मेरठ के स्पोर्ट्स उत्पाद को एक्सप्रेसवे के माध्यम से राष्ट्रीय राजधानी और दुनिया के बाजार में पहुंचाने का उत्तम माध्यम मिला है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सहारनपुर में विश्वविद्यालय मां शाकंभरी के नाम पर बना है। सरसावा में एयरपोर्ट बन गया है। सहारनपुर के युवा यदि फिल्मों में काम करने की इच्छा रखते हैं तो जेवर में फिल्म सिटी बनाई गई है। मां शाकंभरी का भव्य काॅरिडोर बन रहा है। इससे आस्था की डगर आसान होगी।
विज्ञापन


विपक्ष पर कसा तंज, बोले बांटने वाला व्यक्ति नहीं कर सकता विकास
विपक्ष पर तंज कसते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बांटने वाला व्यक्ति कभी विकास के बारे में नहीं सोच सकता है, जिन लोगों ने बांटा है, जो अराजकता और विभाजन में विश्वास रखते हैं, जिन्होंने माफिया को आश्रय दिया था उनसे विकास की उम्मीद करना दिव्य स्वप्न जैसा है। कहा कि प्रधानमंत्री के सुशासन के माडल को इकोनाॅमिक काॅरिडोर के रूप में हम देख रहे हैं। इस एक्सप्रेसवे के माध्यम से हम गंगा एक्सप्रेसवे से होते हुए लखनऊ तक आसानी से पहुंच सकेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश में पहाड़ से मलबा आने पर कई बार यह रास्ता बंद हो जाता था, जिससे यात्रियों को हरिद्वार होते हुए देहरादून जाना पड़ता था। अब वह समस्या खत्म हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें