फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अनधिकृत चल रहा क्लीनिक सील

विज्ञापन
मोहल्ला हबीबगढ़ में बिना पंजीकरण चल रहे क्लीनिक को सील&
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सहारनपुर। महानगर के 62 फुटा रोड पर मोहल्ला हबीबगढ़ में अनधिकृत रूप से चल रहे क्लीनिक पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। मौके पर चिकित्सक क्लीनिक का पंजीकरण नहीं दिखा पाया। टीम ने क्लीनिक को सील करते हुए नोटिस थमाया, साथ ही इंजेक्शन, दवाइयां और चिकित्सकीय उपकरण जब्त किए।
जिले में अनधिकृत रूप से क्लीनिक, अस्पताल, पैथोलॉजी चल रहे हैं। उन पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्ती शुरू कर दी है। सोमवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. कुनाल जैन ने पटल सहायक नदीम अखलाक और देहात कोतवाली पुलिस के साथ मोहल्ला हबीबगढ़ में प्राथमिक विद्यालय के सामने डॉक्टर फरदीन खान के क्लीनिक पर छापा मारा। बाहर चिकित्सक का बोर्ड लगा था। विभाग को क्लीनिक बिना पंजीकरण संचालित किए जाने की शिकायत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद विभाग ने जाल बिछाया था। टीम ने चिकित्सक को क्लीनिक का पंजीकरण दिखाने के लिए कहा। पंजीकरण नहीं मिला। इस पर टीम ने एंटीबायोटिक इंजेक्शन, उल्टी सहित अन्य बीमारी की दवाइयां, बीपी मशीन सहित अन्य चिकित्सकीय उपकरण जब्त कर क्लीनिक को सील कर दिया, साथ ही नोटिस भी जारी किया। इलाज के लिए एक महिला पहुंची थी, जिसे टीम ने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर भेजा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें