फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के बाहर बिना इलाज के तड़पता रहा मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर बिना इलाज के तड़पता रहा मरीज
विज्ञापन

सहारनपुर। 300 बेड का अस्पताल, डॉक्टरों की भरमार, दवाओं का भंडार। इसके बाद भी एक इंसान जिसके शरीर में कीड़े चल रहे हों अस्पताल की बाउंड्री वॉल के बाहर सड़क पर पड़ा तड़पता रहे। एसबीडी जिला अस्पताल के बाहर बुधवार को ऐसा ही नजारा देखने को मिला। कुछ संवेदनशील लोगों की सक्रियता के कारण मरीज को भर्ती किया जा सका, जहां इलाज शुरू कर दिया गया है।
कश्यप एकता क्रांति मिशन के नाम से बने फेसबुक अकाउंट पर बुधवार की अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एक वीडियो डाला। खास बात यह है कि वीडियो शेयर करने वाला व्यक्ति कहीं बाहर का था। वीडियो शेयर करने वाले ने अस्पताल के बाहर कई दिन से तड़प रहे मरीज को लेकर व्यवस्था पर सवाल उठाए। लिखा है कि मरीज कई दिन से सड़क पर पड़ा है, मगर किसी का ध्यान नहीं है। वीडियो को सहारनपुर के कुछ लोगों ने फेसबुक पर देखा। इसके तुरंत बाद फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट के पार्थ माहेश्वरी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे, मगर तब तक मरीज को भर्ती कराया जा चुका था। पार्थ ने बताया कि जब वह पहुंचे तो इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर मरीज को पट्टी कर रहे थे। इमरजेंसी में ड्यूटी दे रहे डॉ. बीडी शर्मा ने बताया कि मुकेश सक्सेना नाम के व्यक्ति ने भर्ती कराया है। मरीज अपना नाम और पता नहीं बता पा रहा है। मरीज को सैप्टिक है, जिसकी वजह से हालत खराब है। मगर उसे आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जैसे ही मुझे सूचना मिली की कि कोई व्यक्ति अस्पताल के बाहर पड़ा तड़प रहा है। उसके हाथ में कीड़े चल रहे हैं, तो मैंने तुरंत डॉक्टरों को मौके पर भेजकर मरीज को भर्ती कराया है, जिसका इलाज भी शुरू कर दिया गया है।
- डॉ. एसके वार्ष्णेय, सीएमएस एसबीडी जिला अस्पताल, सहारनपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें