फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: झारखंड में सरदाहेड़ी के दो युवकों की हादसे में मौत

Sat, 17 Jan 2026 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
इस्तखार का फाइल फोटो। छुटमलपुर की खबर का फोटो - फोटो : 1
विज्ञापन
छुटमलपुर। फतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव सरदाहेड़ी निवासी सादिक (20) और इस्तखार (22) की झारखंड जमशेदपुर स्थित धाभूमगढ़ पावर प्लांट में हादसे के दौरान मौत हो गई। दोनों वहां चिमनी निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे थे। लिफ्ट टूटने से वह हादसे का शिकार बन गए। उनकी मौत के बाद परिजन जमशेदपुर पहुंच गए थे। हालांकि देर रात तक वह नहीं लौटे थे।
विज्ञापन

सादिक का भाई राशिद ठेकेदार का काम करता है। दोनों उसके साथ ही जमशेदपुर गए थे। इस्तखार 30 दिसंबर तथा सादिक 11 जनवरी को ही काम के लिए घर से निकला था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार सुबह दोनों लिफ्ट से चिमनी निर्माण के लिए ईंटें ऊपर ले जा रहे थे। तकनीकी खराबी के कारण 45 फीट की ऊंचाई पर जा कर लिफ्ट टूट गई और दोनों नीचे आ गिरे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सादिक हरिद्वार की मदरहुड यूनिवर्सिटी रुड़की से बीफार्मा द्वितीय वर्ष का छात्र था।
वह अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए सेमेस्टर ब्रेक होने पर एक दो माह के लिए मजदूरी पर चला जाता था। वह पांच भाइयों तथा एक बहन में सबसे छोटा था। कुछ दिन पहले ही मां का निधन हो चुका है। इस्तखार दो भाइयों और तीन बहनों में सबसे छोटा था। पिता की काफी पहले मौत हो गई थी। परिवार की हालत बहुत कमजोर है। दोनों युवक अविवाहित थे। बता दें, कि सरदाहेड़ी गांव के 20-25 युवक चिमनी निर्माण का काम छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में करते हैं। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन दोनों के शव लेने के लिए वहां पहुंच गए थे।

इस्तखार का फाइल फोटो। छुटमलपुर की खबर का फोटो- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें