फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में नकली नोटों के साथ पकड़े दो युवक, चल रही छानबीन 

Wed, 28 Apr 2021 11:32 PM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
विज्ञापन
arrest - फोटो : istock
विज्ञापन

नागल थाना पुलिस ने नकली नोटों के साथ दो युवकों को पकड़ा है। आरोपी दोनों युवक देवबंद कस्बे के रहने वाले हैं। पुलिस इनसे पूछताछ करने में लगी हुई है। बुधवार शाम के समय यह दोनों युवक थ्री व्हीलर से नागल पहुंचे। युवकों ने थ्री व्हीलर चालक को किराया देने के लिए 100 का नोट दिया। चालक ने नोट लेने के बाद उसे देखकर नकली होने की बात कही और वापस कर दिया।

विज्ञापन


इस पर युवक उससे बहस करने लगे। इससे विवाद की स्थिति बन गई। तभी वहां पुलिसकर्मी पहुंच गए और पूरा मामला सुनने के बाद युवकों को पकड़ लिया। युवकों के पास से 100- 100 के 10 नकली नोट मिले। इसके बाद युवकों को पुलिस थाने ले गई। युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि यह नोट उन्हें यमुनानगर के रहने वाले रिश्तेदार से मिले हैं। 

इसके बाद पुलिस इनको रिश्तदार को भी पकड़ने के प्रयास में लग गई। एसपी देहात अतुल शर्मा का कहना है कि युवकों को नकली नोटों के साथ पकड़ा गया है, इनके साथियों को तलाश किया जा रहा है। जल्दी ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें