फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से कुचलकर दो वर्षीय मासूम की मौत

विज्ञापन
ग्राम ठोल्ला में बालक की दुर्घटना में हुई मौत की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
तीतरो (सहारनपुर)। ट्रैक्टर से कुचले जाने पर दो वर्षीय बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने जान बूझकर बच्चे पर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तीतरो थाना क्षेत्र के गांव ठोल्ला फतेहपुर में बृहस्पतिवार की सुबह अंकुश का दो वर्षीय बेटा शिवांश घर के बाहर सड़क पार कर रहा था। इसी बीच गांव का ही सोहेल वहां से ट्रैक्टर लेकर निकल रहा था। बच्चे के अचानक सामने आने पर वह ट्रैक्टर पर संतुलन नहीं रख सका और ट्रैक्टर से कुचलकर बच्चे की मौके पर मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी चौब सिंह, कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह मौके पर पहुंचे। मृतक बालक के पिता अंकुश ने जान बूझकर बच्चे पर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के पिता अख्तर को ट्रैक्टर समेत हिरासत में ले लिया। बच्चे की मौत के बाद गांव में शोक व्याप्त है। वहीं पीड़ित परिवार की महिलाओं का रो रोकर बुरा हाल है। मामला दो समुदाय का होने के चलते गांव में पुलिस हैं। कोतवाली प्रभारी छोटे सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

बालक की मौत के बाद गमजदा परिजन व ग्रामीण।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें