फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस की जीप से दर्दनाक हादसा, पहिये के नीचे दबकर मासूम बच्चे की मौत, मचा कोहराम

Thu, 12 Aug 2021 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

सहारनपुर में दो साल के मासूम बच्चे की पुलिस की गाड़ी के नीचे आकर मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर के नागल क्षेत्र में बुधवार को कस्बे के मेन बाजार में पुलिस की जीप के पहिये के नीचे आकर दो साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई। बुधवार को दोपहर के समय करीब एक बजे पुलिस चालक सरकारी जीप लेकर बस अड्डे की ओर जा रहा था। इसी दौरान गांव पांडोली निवासी शाहिस्ता पत्नी नईम उर्फ कल्लू अपने दो वर्षीय बच्चे हुसनैन के साथ बाजार आई थी। तभी बच्चा अपनी मां का हाथ छुटा कर गाड़ी की ओर दौड़ पड़ा और पुलिस की सरकारी जीप के पहिये के नीचे आ गया।

विज्ञापन


इसके बाद पुलिस कर्मियों ने तुरंत बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, लेकिन चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने शव बिना किसी कानूनी कार्रवाई के सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
विज्ञापन


सीओ देवबंद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि मृतक के परिजनों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें