फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, पांच बाइक बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छुटमलपुर। बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने दो वाहन चोर गिरफ्तार किए हैं। उनकी निशानदेही पर चोरी की गई पांच बाइक व तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई।
सीओ मुनीशचंद्र ने बताया कि सोमवार को गांव सतपुरा निवासी दिनेश कुमार पुत्र केहर सिंह ने बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके अलावा भी थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र में कई वाहन चोरी की घटनाएं हुई थी। घटनाओं के खुलासे के लिए थाना पुलिस की एक टीम का गठन किया गया था। मंगलवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांव सतपुरा ईदगाह के पास से दो शातिर वाहन चोरों सागर पुत्र उदयवीर व मोहसिन पुत्र असगर निवासी गांव झबीरन थाना सरसावा को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर पांच बाइकें व तीन फर्जी नंबर प्लेट बरामद की गई है। दोनों आरोपियों ने बताया कि वह नशा करने के आदि है और मेसेज गलत को पूरा करने के लिए बाइक चोरी कर बेचते है। जो बाइक उनकी निशानदेही पर बरामद की गई है, उन्हें उन्होंने थाना बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव सुंदरपुर व सहारनपुर के घंटाघर चौक के आसपास से चोरी की है। चोरी की गई सभी बाइकों को उन्होंने सतपुरा के पास स्थित पटाखा फैक्टरी वाली रोड पर बंद पड़े स्टोन क्रशर पर रखा था। वह चोरी किए गए वाहन इसी स्टोन क्रशर पर छिपाते है और इन वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उन्हें बेच देते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें