संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। मुख्य सचिव और डीजीपी ने वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। जिलाधिकारी मनीष बंसल और एसएसपी आशीष तिवारी समेत अन्य अधिकारी जुड़े। मुख्य सचिव मनोज कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा का सकुशल संपन्न कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित विभाग के सभी अधिकारी तैयारियों को समय रहते पूरा कर लें। किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सभी अधिकारी अपनी ड्यटी पर तैनात रहे। डीजीपी राजीव कृष्ण ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि दो दिन के अंदर सभी पुलिस अधिकारी और कर्मियों को उनकी ड्यूटी से अवगत करा दिया जाए। आपराधिक तत्वों की पहले ही पहचान कर ली जाए। इस मौके पर एनआईसी सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।