फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो वाहन पलटे, दो की मौत

Sat, 02 Apr 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिहारीगढ़
विज्ञापन
हाईवे पर शिवालिक पहाड़ियों के बीच खाई में गिरे केंटर और स्कार्पियो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दून हाईवे पर शुक्रवार की दोपहर शिवालिक पहाड़ियों के बीच कैंटर और स्कार्पियो की भिड़ंत के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे करीब 15 फीट गहराई में जा गिरे।
विज्ञापन


हादसे में स्कार्पियो सवार एक महिला और दोनों वाहनों की चपेट में आए एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन साल की बच्ची सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया है। 

हादसा बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र में दोपहर करीब एक बजे मोहंड से आगे लाल पुल से पहले मोड़ पर हुआ। देहरादून की तरफ से आ रहे कैंटर की छुटमलपुर की तरफ से जा रही स्कार्पियो से टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों वाहन सड़क किनारे 15 फीट गहराई में जा गिरे।
विज्ञापन


टक्कर के वक्त एक बाइक पर सवार दो युवक भी इनकी चपेट में आए जिनमें से गांव कुरढीखेड़ा थाना बिहारीगढ़ निवासी 20 वर्षीय शाहरुख पुत्र महबूब की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी देहरादून के लाखनवाला निवासी इरशाद पुत्र सईद गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्कार्पियों के नीचे खाई में गिरने से उसमें सवार 62 वर्षीय मधु गौतम पत्नी नरेश गौतम की भी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नरेश गौतम, उनकी पुत्रवधू रचना गौतम और तीन साल की पौत्री रिदम गोयल गंभीर रूप से घायल हो गई। 

सूचना के बाद मोहंड चौकी से मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को निकाल कर एंबुलेंस की मदद से देहरादून के महंत इंदिरेश अस्पताल में भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद कैंटर के चालक का पता नहीं चल सका। माना जा रहा है कि वह हादसे के बाद मौके से भाग निकला। 
विज्ञापन


थानाध्यक्ष बिहारीगढ़ प्रेमप्रकाश शर्मा ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए गए हैं। अभी किसी की तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। कैंटर चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें