फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर दो ट्रकों की टक्कर, तीन घायल

Sat, 21 May 2022 11:15 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर

सार

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर एक खाली और खनिज से भरे डंपर (ट्रक) की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Accident - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में दिल्ली-यमनोत्री हाईवे पर एक खाली और खनिज से भरे डंपर (ट्रक) की भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबदस्त थी, कि दोनों वाहन एक दूसरे के अंदर घुस गए। इनमें सवार चालकों व परिचालक को निकालने में पुलिस को घंटों का समय लग गया। हादसे के बाद हाईवे पर तीन घंटे जाम रहा। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया। उसके बाद ही जाम खुल सका। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार की रात करीब एक बजे कलसिया के पास मशखरा नदी के पुल के बीच हुआ। बेहट की तरफ से जा रहे खनिज से भरे डंपर और कलसिया की तरफ से आ रहे डंपर में आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई।

यह भी पढ़ें:LLB Student Murder: हिस्ट्रीशीटर ने दिन निकलते ही बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां, लॉ के स्टूडेंट ने दोड़ा दम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
विज्ञापन

 

विज्ञापन

दोनों वाहन एक दूसरे के अंदर तक धंस गए। इनमें सवार डंपर चालक गालिब पुत्र अय्यूब व परिचालक जुबैर पुत्र महसूब दोनों निवासी गांव कबीरपुर थाना झिंझाना जनपद शामली व दूसरे डंपर के चालक फारुख पुत्र यासीन गांव मंनदवाडा थाना बुढ़ाना जनपद मुजफ्फरनगर ट्रकों के बीच फंस गए।

सूचना पर पहुंची बेहट पुलिस को तीनों को निकालने में करीब एक घंटे का समय लगा। तीनों गम्भीर घायल थे। पुलिस उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गई। उधर, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों के पुल पर फंसने से हाइवे पर जाम लग गया।

पुलिस ने क्रेन बुलवाकर इन वाहनों को पुल से  पुलिस हटवाया। उसके बाद करीब तीन घंटे बाद जाम खुल सका। जाम लगने से हाइवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। ट्रैफिक को सुचारू करने में भी पुलिस कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

एसएसआई अजय कुमार ने बताया, कि घायलों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे की सूचना उनके परिजनों तक पहुंचा दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें