फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

50 रुपये के लिए दो सिपाही सस्पेंड

Sun, 28 Feb 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर के लैपर्ड ड्यूटी पर तैनात दो सिपाही लक्कड़ से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालकों से अवैध वसूली करते मिले। कप्तान के निर्देश पर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर ने उन्हें पकड़ा। दोनों आरोपी सिपाहियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन


थाना नागल के गांव सलेमपुर निवासी पुरुषोत्तम शर्मा ट्रैक्टर-ट्रॉली से लक्कड़ लेकर शुक्रवार की रात हरियाणा मंडी जा रहा था। पेपर मिल मार्ग पर थाना सदर बाजार की लैपर्ड ड्यूटी पर तैनात सिपाही राहुल राठी और अरविंद कुमार ने उसे रोक लिया।

पुरुषोत्तम का आरोप है कि दोनों सिपाही पहले से ही कुछ अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों को भी रोक कर उनसे अवैध वसूली कर रहे थे। उससे भी 100 रुपये की मांग की गई जिस पर उसने सिपाहियों को 50 रुपये दे दिए लेकिन वे 100 रुपये की मांग पर अड़े गए।
विज्ञापन


इसकी शिकायत पुरुषोत्तम ने मोबाइल से एसएसपी से कर दी। इस पर एसएसपी आरपीएस यादव ने थाना सदर बाजार इंस्पेक्टर को मौके पर पहुंचने के आदेश दिए। एसओ टीम को लेकर तत्काल मौके पर पहुंच गए। जहां दोनों सिपाही अवैध वसूली करते पाए गए।

इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों की ड्यूटी लैपर्ड पर घूम कर केवल सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की थी। जबकि दोनों ट्रैक्टर ट्रालियों को रुकवा कर अवैध वसूली करते पाए गए। दोनों को तत्काल थाने लाया गया। जहां इंस्पेक्टर की रिपोर्ट मिलते ही कप्तान ने दोनों आरोपी सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि अवैध वसूली में लिप्त पाए गए आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें