फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीले इंजेक्शन, दवाएं बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
थाना जीआरपी द्वारा नशीले इंजेक्शन के साथ पकड़े गए आरोपी। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
नशीले इंजेक्शन बेचने वाले दो तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

सहारनपुर। थाना जीआरपी ने नशीले इंजेक्शन बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद किए गए हैं। आरोपी ट्रेन से पंजाब के शहरों में सप्लाई करते थे। इन लोगों ने मेरठ के ब्रह्मपुरी क्षेत्र से भी ऐसे इंजेक्शनों की खरीद की है। एक आरोपी सरधना मेरठ का रहने वाला है।
जीआरपी थाना प्रभारी राशिद अली के मुताबिक बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म नंबर तीन के पास इन आरोपियों को पकड़ा गया। इनके पास से प्रतिबंधित श्रेणी के 120 इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपियों में भूपेंद्र सिंह पुत्र परमजीत सिंह संधू निवासी सेक्टर 66, थाना फेस टू, जिला मोहाली पंजाब और रियाज पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी मोहल्ला धर्मपुर, सरधना मेरठ है।
विज्ञापन

--------
300 रुपये में खरीदकर 500 रुपये में करते हैं बिक्री
- आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे मेरठ और अन्य जगहों से 300-300 रुपये के इंजेक्शन खरीदकर 500-500 रुपये में उनकी बिक्री करते हैं। सबसे अधिक बिक्री पंजाब में होती है। पंजाब के मोहाली, जालंधर, अमृतसर सहित अन्य शहरों में सप्लाई के लिए जाते हैं। रियाज ने बताया कि मेरठ के ब्रह्मपुरी स्थित दुकान संख्या तीन निदा मेडिकल स्टोर से भी उन्होंने इंजेक्शन खरीदे हैं। इस दुकान का स्वामी समीर बताया गया है।
------
फोन से रहता था खरीदारों से संपर्क
आरोपियों के मुताबिक कुछ खरीदारों को फोन और मैसेज के माध्यम से आर्डर लेकर सप्लाई की जाती थी। इसलिए जीआरपी उनके मोबाइल के संपर्क नंबरों के आधार पर आगे के नेटवर्क तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

-----
कोरोना काल में खूब चल रहा यह धंधा
- कोराना काल में लॉकडाउन से लेकर अब तक नशे का कारोबार खूब चल रहा है। जीआरपी के अलावा सिविल पुलिस और ड्रग विभाग भी पिछले सात महीनों में 22 से अधिक तस्करों से नशीली दवाएं जब्त कर चुका है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों के अलावा सार्वजनिक स्थलों के साथ ही फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से नशीली दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके लिए मनमानी कीमत वसूूली जाती रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें