फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहरीर देने को लेकर थाने के बाहर भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता। तलाकशुदा पत्नी के घर पहुंचकर मारपीट करने के मामले में तहरीर देने गए एक पक्ष के साथ दूसरे पक्ष ने थाने के बाहर ही मारपीट कर दी। इससे आस पास अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्ष के छह लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

नानौता थाना क्षेत्र के ग्राम सीजूड निवासी सादिक पुत्र सुलेमान ने बताया कि उसकी बहन की शादी एक माह पूर्व नगर निवासी युवक के साथ हुई थी। आरोप है कि उसकी बहन तलाक दे दिया। अब उसकी बहन गांव में अपने घर इद्दत में बैठी थी, आरोप है कि बृहस्पतिवार शाम करीब साढे़ चार बजे उसका तलाकशुदा पति अपने साथ तीन-चार युवकों को लेकर उनके घर में घुस गया और गाली गलौज कर मारपीट की। पीड़ित पक्ष जब इसकी तहरीर लेकर थाने पहुंचा तो आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग भी थाने पर पहुंच गए। जहां थाने के बाहर मेन गेट पर ही दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों के छह लोगों को हिरासत में लिया है। एसओ ने बताया कि जांच की जा रही है।
कबाड़ में लगी आग से गार्ड का पांव झुलसा
नानौता। किसान सहकारी चीनी मिल में कबाड़ के ढेर में लगी आग से एक गार्ड गंभीर रूप से झुलस गया। उसे मिल कर्मियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। किसान सहकारी चीनी मिल में सतीश पुत्र मामचंद गार्ड के पद पर कार्यरत है। बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे गार्ड सतीश कुमार चीनी मिल में एक साइट पर गया। जहां किसी अन्य कर्मचारी द्वारा कबाड़ के ढेर में आग लगाई हुई थी। अचानक से सतीश के पांव आग के ढेर में पड़ गया। जिससे गार्ड के पांव गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में चीनी मिल कर्मचारी द्वारा झुलसे गार्ड को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें