फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहर खाया, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ननौता। पत्नी व बच्चों की बरामदगी को लेकर जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

गत बुधवार की शाम नगर के देवबंद रोड स्थित कॉलोनी में निवासी अमित ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। बीती रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं सीएचसी में उपचार क दौरान हालत बिगडने पर अमित का एक वीडियो सामने आया। जिसमें उसने आरोप लगाया कि नगर के जिस मकान में वह किराए पर रह रहा था, उस मकान की मालकिन द्वारा उसकी पत्नी को उससे अलग करते हुए कहीं अज्ञात स्थान पर भेज दिया है। उसने थाना पुलिस में 8 अक्तूबर को तहरीर दी गई थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। जिसके चलते उसने जहरीला पदार्थ खाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विरेशपाल गिरि का कहना है कि मृतक अमित नशा करता था। उसकी पत्नी घर पर ही है। वह अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें